Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी     |   JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा     |   नागालैंड के मुख्यमंत्री ने FCRA बिल को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा     |   रांची प्रोटेस्ट: पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज     |   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे     |  

CM रेखा गुप्ता ने ‘विद्या वाहिनी योजना’ के तहत 200 छात्राओं को बांटी साइकिलें, इस साल 1.40 लाख बेटियों को मिलेगा लाभ

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को विधानसभा परिसर में ‘विद्या वाहिनी योजना’ के तहत कक्षा 9 में पढ़ने वाली छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं। कार्यक्रम के दौरान उत्तरी जिले के जोन-7 की 200 छात्राओं को साइकिलें दी गईं। सरकार के मुताबिक, इस वर्ष योजना के तहत कक्षा 9 में अध्ययनरत करीब 1.40 लाख छात्राओं को साइकिलें वितरित की जाएंगी। योजना का उद्देश्य छात्राओं के लिए स्कूल तक आने-जाने की सुविधा को बेहतर बनाना और उनकी शिक्षा में परिवहन संबंधी बाधाओं को दूर करना है।

gfv

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें साइकिल मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक साइकिल केवल आवागमन का साधन नहीं है, बल्कि यह बेटियों की शिक्षा, आत्मविश्वास और उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा, “सरकार का प्रयास है कि किसी भी बेटी को स्कूल तक पहुंचने में दूरी या परिवहन की समस्या उसकी पढ़ाई के रास्ते में बाधा न बने।”

fvVVSD

उन्होंने कहा कि ‘विद्या वाहिनी योजना’ के माध्यम से दिल्ली सरकार बेटियों की शिक्षा को अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बेटियों की शिक्षा में किया गया निवेश समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष कक्षा 9 में पढ़ने वाली लगभग 1.40 लाख छात्राओं को ‘विद्या वाहिनी योजना’ के तहत साइकिलें दी जा रही हैं। सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली की बेटियों को शिक्षा, आधुनिक सुविधाओं और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

WVFV

उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे इस सुविधा का उपयोग अपनी पढ़ाई को और मजबूत करने में करें, अपने लक्ष्य तय करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। कार्यक्रम में दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के दूरदर्शी नेतृत्व में दिल्ली स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को साइकिल वितरित करना केवल उन्हें आवागमन की सुविधा देना नहीं है, बल्कि यह उन्हें आत्मनिर्भर बनने, बाधाओं को पार करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए अवसर देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

efvF

आशीष सूद ने कहा कि ‘विद्या वाहिनी योजना’ के जरिए सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि दिल्ली की कोई भी छात्रा परिवहन या अन्य बाधाओं के कारण अपनी शिक्षा की यात्रा में पीछे न छूटे। साइकिल मिलने के बाद छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। छात्राओं ने कहा कि साइकिल से उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी, समय की बचत होगी और वे अधिक आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी। सरकार का कहना है कि ‘विद्या वाहिनी योजना’ का उद्देश्य छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक अवसर देने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने की दिशा में सहयोग करना है।

FEVVFV