Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप के 'गोल्डन डोम' प्रोजेक्ट का पहला लाइव-इंटरसेप्ट टेस्ट सफल     |   भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |   सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 76,388.31 पर पहुंचा, निफ्टी 57 अंक बढ़कर 23,878.85 पर     |   लखनऊ अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 अधिकारी और इंजीनियर दोषी पाए गए     |   भरत तिवारी एनकाउंटर: जगदीशपुर SDPO राजेश वर्मा को हटाया गया     |  

Bihar: मोबाइल नंबर नहीं देने पर महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बिहार के भागलपुर में मोबाइल का नंबर न देने पर एक शख्स ने कथित तौर पर महिला की हत्या की। आरोपी प्रकाश मंडल मृतका पर लगातार संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। आरोपी ने कई बार मृतका का मोबाइल नंबर लेने की कोशिश की। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने बताया, "घटना की सूचना मिलते ही नौगछिया अनुमंडल पुलिस अधिकारी और गोपालपुर थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।" पुलिस ने बताया कि गठित टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना के दो घंटे के अंदर ही आरोपी प्रकाश मंडल को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना में इस्तेमाल अवैध देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद कर लिया।