प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को को कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को लेकर कहा कि जम्मू-कश्मीर की अवाम को उनके जायज हक से महरूम रखना ही इन ‘तीन खानदानों’ का सियासी एजेंडा रहा है।
प्रधानमंत्री ने इस पूर्ववर्ती प्रदेश के लोगों को भरोसा दिलाया कि जम्मू कश्मीर फिर से राज्य बनेगा और भारतय जनता पार्टी ही इस प्रतिबद्धता को पूरा करेगी।