राजस्थान की बाड़मेर लोकसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर मत की गोपनीयता भंग होने के कारण आज दोबारा वोटिंग हो रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि चौहटन विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 50 (राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दुधवा खुर्द) पर दोबारा मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा।