Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

उत्तर प्रदेश: वृंदावन रोड स्टेशन के पास मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतरे

 मथुरा में वृंदावन स्टेशन के पास अझई स्टेशन पर बुधवार को सूरतगढ़ पावर प्लांट के लिए कोयला ले जा रही एक मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतर गए।

रेलवे के महाप्रबंधक उपेंद्र जोशी ने भरोसा दिया कि मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है और जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन के पटरी से उतरने की वजहों का अभी तक पता नहीं चल सका है। रेलवे कर्मचारी रास्ता साफ की कोशिश में जुटे हुए हैं।