Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी     |   JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा     |   नागालैंड के मुख्यमंत्री ने FCRA बिल को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा     |   रांची प्रोटेस्ट: पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज     |   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे     |  

छिंदवाड़ा में केंद्रीय मंत्री की कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे प्रह्लाद पटेल

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल की कार हादसे का शिकार हो गई है. राहत की बात रही कि एयर बैग खुल जाने की वजह से केंद्रीय मंत्री बाल-बाल बच गए हैं. हालांकि, उन्हें मामूली चोट लगी है. हादसे में तीन से चार लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह हादसा उस समय में हुआ जब प्रहलाद पटेल का काफिला छिंदवाड़ा-अमरवाड़ा मार्ग पर सिंगोड़ी बाईपास से गुजर रहा था. केंद्रीय मंत्री जनसंपर्क पदयात्रा के लिए छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर आ रहे थे. इस बार के चुनाव में बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री को नरसिंहपुर से मैदान में उतारा है.