Breaking News

असम एग्जिट पोल: NDA को 102 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटें मिलने का अनुमान     |   गृहमंत्री अमित शाह लेह पहुंचे; लद्दाख के उपराज्यपाल और सांसद ने उनका स्वागत किया     |   पंजाब बीजेपी 1 मई को चंडीगढ़ में ‘जनता दी विधानसभा’ आयोजित करेगी     |   ब्रह्मोस एयरोस्पेस का रिवेन्यू FY2025-26 के लिए ₹5200 करोड़ के पार पहुंचा: DRDO     |   '226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे', ममता ने बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया     |  

यूपी: एक नवबंर को प्रदेश में घोषित हुआ सार्वजनिक अवकाश

 यूपी में एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। दिवाली 31 अक्तूबर को है। कुछ जगहों पर एक नवंबर को भी मनाने की बात चल रही है। पहले इस दिन सरकारी कार्यालय खुले हुए थे। आज सरकार ने इसकी घोषणा की है। इस घोषणा के बाद प्रदेश सरकार के विभिन्न कार्यालय और माध्यमिक स्कूल एक नवंबर को बंद हो जाएंगे। सरकार के इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों को एक तरह से दिवाली का तोहफा मिला है। प्राथमिक स्कूल और निजी स्कूल पहले से ही एक नंवबर को बंद थे। 

प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक की छुट्टी घोषित कर दी गई थी। इसमें नरक चर्तुदशी, दीपावली के दो दिन, गोवर्धन पूजा, भैया दूज आदि की छुट्टियां शामिल थीं। वहीं माध्यमिक विद्यालयों में 30-31 अक्तूबर को ही छुट्टी है। एक नवंबर शुक्रवार को विद्यालय खुलने थे और दो को फिर गोवर्धन पूजा की छुट्टी रखी गई थी। इसको लेकर शिक्षकों में नाराजगी थी। सरकार के इस फैसले के बाद प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों की छुट्टियों में एकरुपता हो गई है।