दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला महाकुंभ अगले साल जनवरी में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुरू होगा। इस महाकुंभ को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए शहर के अधिकारियों ने अभियान की शुरुआत की है। प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए शहर भर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। छठ पूजा अनुष्ठानों के लिए संगम घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और सफाई बनाए रखने का संदेश देने के लिए जिला प्रशासन ने एक नाटक का आयोजन किया। साथ ही श्रद्धालुओं से महाकुंभ को प्लास्टिक मुक्त रखने का संकल्प लेने की भी अपील की गई। हर 12 साल में आयोजित होने वाला महाकुंभ मेला अगले साल 14 जनवरी से प्रयागराज में शुरू होने वाला है।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.