Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

छत्तीसगढ़: आईईडी ब्लास्ट से CRPF के दो जवान घायल, विस्फोटक को डिफ्यूज करते वक्त हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शनिवार को नक्सलियों के लगाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में विस्फोट होने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान घायल हो गए। घटना शनिवार सुबह उस वक्त हुई जब सुरक्षाकर्मी बारसूर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंद्रावती नदी पर एक पुल के पास मिले माओवादी बैनर में छिपाए गए विस्फोटक को डिफ्यूज कर रहे थे।

सीआरपीएफ के जवान ने कहा कि दो दिसंबर से शुरू होने वाले 'पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) सप्ताह' के हिस्से के रूप में बारसूर-पल्ली मार्ग पर नक्सलियों की आवाजाही के बारे में एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करने के बाद, सीआरपीएफ की 195वीं बटालियन की एक टीम को वहां भेजा गया था।

सातधार पुल के पास माओवादी बैनर और उसमें छिपाकर रखे गए आईईडी को देखते ही सुरक्षाकर्मियों ने उसे डिफ्यूज करना शुरू कर दिया। हालांकि, इस दौरान इसमें विस्फोट हो गया और इससे दो जवानों को मामूली चोटें आईं।

दोनों जवानों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया जा रहा है। इस बीच इलाके में तलाशी अभियान जारी है।