Breaking News

तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मिलकर जॉइंट डिफेंस डील पर साइन किए     |   चरखी दादरी गैंगवार में शामिल आरोपी रोहित उर्फ कातिया को पुलिस ने अरेस्ट किया     |   संसद में हंगामे के बीच अमित शाह से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मुलाकात की     |   बच्चे की मौत पर पटना में बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को फूंक डाला     |   छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे निशिकांत, मांगी मंजूरी     |  

मयूरनाथर मंदिर प्रशासन ने बनवाया 56 साल की हथिनी के लिए स्विमिंग पूल

Tamil Nadu: तमिलनाडु के मयिलाडुतुरै जिले के मयूरनाथर मंदिर में 56 साल की हथिनी 'अभयंबिकाई' के लिए बुधवार को एक स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया गया।

1500 साल पुराना मयूरनाथर मंदिर मयिलाडुतुरै जिले के मयिलाडुतुरै में है।

1972 में तिरुववदुथुराई आदिनम से पांच साल की हथिनी अभयांबिकाई को इस मंदिर में लाया गया था। तब से तीन पीढ़ियों से यानाई पैगन्स का परिवार इसकी देखभाल कर रहा है।

डिस्ट्रिक्ट ब्रीडिंग एलीफेंट मैनेजमेंट प्रोग्राम 2011 के हिस्से के रूप में मंदिर प्रशासन ने स्विमिंग पूल के साथ एक घर भी बनवाया है। यहां बनाए गए कमरे की ऊंचाई 28 फीट, चौड़ाई 30 फीट और लंबाई 25 फीट है। 

इसके बनाने में तमिलनाडु सरकार के तय दिशानिर्देशों के मुताबिक कुल 25 लाख रुपये का खर्च आया।

उद्घाटन के बाद, हथिनी को पूल में खुशी से खेलते हुए देखा गया।