Breaking News

तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मिलकर जॉइंट डिफेंस डील पर साइन किए     |   चरखी दादरी गैंगवार में शामिल आरोपी रोहित उर्फ कातिया को पुलिस ने अरेस्ट किया     |   संसद में हंगामे के बीच अमित शाह से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मुलाकात की     |   बच्चे की मौत पर पटना में बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को फूंक डाला     |   छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे निशिकांत, मांगी मंजूरी     |  

हैदराबाद में एक बिस्किट फैक्ट्री में लगी आग

तेलंगाना के हैदराबाद शहर के मैलारदेवपल्ली पुलिस स्टेशन के इलाके में पायल फूड बिस्किट कंपनी के परिसर में आग लग गई। फायर फाइटरों ने इलाके में फैले घने काले धुएं के बीच आग पर काबू पाया। 
आग लगने के कारण का अबतक पता नहीं चल पाया है। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने घटना की जांच जारी रखी है।

चश्मदीदों ने बताया कि आग की लपटों ने प्रतिष्ठान को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया।  दूर से ही आसमान में धुंए का गुबार उठता दिखाई देने लगा जिससे अफरा-तफरी मच गई। आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल की कई गाड़िया तैनात की गई। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।