Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने चेन्नई में लर्निंग सेंटर की शुरुआत की

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने सोमवार को कोलाथुर विधानसभा इलाके में इंटरनेट समेत कई आधुनिक सुविधाओं के साथ लर्निंग सेंटर की शुरुआत की। "मुधलवार पदाईपगम" सेंटर मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में जोन छह के जगन्नाथन स्ट्रीट में ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन के तहत काम करेगा। इसे लोगों को क्रिएटिव बनाने और नए बिजनेस के लिए डिजाइन किया गया है।

इस तीन मंजिला बिल्डिंग में काम करने, सीखने और लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री स्टालिन ने हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के मंत्री पी. के .शेखर बाबू और चेन्नई के मेयर आर प्रिया की मौजूदगी में अगरम में लर्निंग सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रों और उद्यमियों से बातचीत भी की।

'मुधलवार पदाईपगम' चेन्नई महानगर विकास प्राधिकरण (सीएमडीए) की तरफ से शुरू "वडा चेन्नई वलार्ची थिट्टम" (उत्तरी चेन्नई विकास योजना) का हिस्सा है। इसे 2.85 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री स्टालिन ने अनिता अकादमी के प्रशिक्षित छात्रों को प्रमाण पत्र भी दिए।

कार्यक्रम में उन्होंने कहा, "नीट गरीब छात्रों के मेडिकल सपने को चकनाचूर कर रहा है। केंद्र सरकार भी नीट परीक्षा के मामले में एक दिन काम करेगी। 2019 में हमने अनीता अचीवर्स अकादमी शुरू की। हम तमिलनाडु के छात्रों का हर तरह से उत्थान करेंगे।"

कोलाथुर इलाके में विकास कार्यों के लिए तीन करोड़ रुपये के निवेश से 77 इलेक्ट्रिक ट्रांसफॉर्मर स्टेशनों पर काम शुरू किया गया है। साथ ही 80.90 लाख रुपये की लागत से तीन मल्टीपर्पस सेंटर बिल्डिंग का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री ने 43 लाख रुपये की लागत से महिलाओं के लिए जिम्नेजियम और 38.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली लाइब्रेरी की आधारशिला भी रखी।