Breaking News

सेंसेक्स 273 अंक चढ़कर 77,928, निफ्टी 66 अंक बढ़कर 24,317 पर क्लोज हुए     |   लोकसभा के बाद राज्यसभा से वंदे मातरम् बिल पास, अब रोक डालने पर एक्शन का रास्ता     |   CWC: मोहम्मद बासिल के पैरा एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल जीतने पर PM मोदी ने बधाई दी     |   गुजरात में 3 दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द     |   वेस्ट एशिया संकट: PM मोदी की वरिष्ठ मंत्रियों संग बैठक, सप्लाई चेन को किया रिव्यू     |  

स्वाति मालीवाल केस: जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने एसआईटी बनाई

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम हाउस में मारपीट मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने एसआईटी यानी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई है। टीम की अगुवाई दिल्ली नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की एडिशनल डीसीपी अंजिथा चिपियला करेंगी। वे ही अब तक इस मामले की जांच कर रही थीं।

इससे पहले दिल्ली पुलिस आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल पर हमले में कथित तौर से शामिल बिभव कुमार को क्राइम सीन रिक्रिएशन के लिए सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर लेकर गई थी।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक बिभव कुमार से पूछताछ की गई है और मामले के बारे में लगभग 20 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। 

केजरीवाल के निजी सहयोगी बिभव कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था और दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। मालीवाल ने बिभव कुमार पर 13 मई को उनके साथ मुख्यमंत्री आवास में मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।