Breaking News

तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मिलकर जॉइंट डिफेंस डील पर साइन किए     |   चरखी दादरी गैंगवार में शामिल आरोपी रोहित उर्फ कातिया को पुलिस ने अरेस्ट किया     |   संसद में हंगामे के बीच अमित शाह से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मुलाकात की     |   बच्चे की मौत पर पटना में बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को फूंक डाला     |   छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे निशिकांत, मांगी मंजूरी     |  

केजरीवाल का समर्थन करने से विपक्षी गुट 'इंडिया' में जो कुछ बचा है वो खत्म हो जाएगा: मनोहर लाल

Haryana: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार मनोहर लाल ने रविवार को जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समर्थन देने के लिए विपक्षी गुट 'इंडिया' की रैली पर टिप्पणी की। पूर्व सीएम ने कहा कि उनका (अरविंद केजरीवाल) समर्थन करने से गठबंधन में जो कुछ बचा है वो खत्म हो जाएगा।

करनाल में उन्होंने कहा कि विपक्षी गुट 'इंडिया' की रैली इसलिए आयोजित की गई, क्योंकि उन्हें लगता है कि वे एक-दूसरे की सहानुभूति के साथ कुछ कर सकते हैं। इससे लोगों को एक संदेश जाएगा, लेकिन वे नहीं जानते कि लोग सब कुछ जानते हैं।

मनोहर लाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं और ईडी ने उनके खिलाफ सबूत दिए हैं। कोर्ट ने भी उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया है। ऐसे लोगों का समर्थन करने से उनका अंत हो जाएगा।