Breaking News

विपक्ष के भारी हंगामे के चलते संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित     |   नेपाल में सांप्रदायिक तनाव के बीच भारत-नेपाल रेल सेवा अगले आदेश तक बंद     |   भरत तिवारी पर गोली चलाने वाला STF जवान अरेस्ट, एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन     |   CWG 2026: लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, 1 किलो से गोल्ड चूके     |   CWG 2026: सीमा ने 58.65 मीटर थ्रो के साथ भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल     |  

मंदसौर में वोटरों को जागरूक करने के लिए स्काई लैंटर्न कार्यक्रम का आयोजन

मध्य प्रदेश के मंदसौर में प्रशासन ने वोटरों को जागरूक करने के लिए 'स्काई लैंटर्न' कार्यक्रम का आयोजन किया। मंदसौर में 13 मई को वोटिंग होगी। आगामी 13 मई को होने वाले चुनाव के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उसी कड़ी में 'स्काई लैंटर्न' कार्यक्रम आयोजित किया गया है, कई लोगों ने इसमें हिस्सा भी लिया। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में बुधवार को बाइक रैली भी निकाली जाएगी। आगामी चुनावों में अधिक से अधिक मतदाता भाग लें, इसके लिए माहौल बनाया जा रहा है। सामान्य तौर पर मंदसौर में अच्छा मतदान प्रतिशत दर्ज किया जाता है और इस बार भी कई गतिविधियों को देखते हुए, अच्छे मतदान की उम्मीद की जा रही हैं।