देवरिया जिले में गुरुवार को रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए. बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बस मदनपुर-बरांव मार्ग से होकर आजमगढ़ जा रही थी.
बहसुआं गांव के निकट बस को कपरवार की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में बिरवापुर गांव निवासी युवक बिट्टन (20) और एक अज्ञात महिला की मौत हो गई.