Breaking News

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामला: पुलिस ने बरामद की कार, ड्राइवर भी हिरासत में     |   ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और जापान के फॉरेन मिनिस्टर ने फोन पर बात की     |   ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने ऑर्बिटर 4 और अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराया     |   सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल एसआईआर मामले की सुनवाई थोड़ी देर में शुरू होगी     |   बगदाद एयरपोर्ट के पास US डिप्लोमैटिक फैसिलिटी सेंटर पर ड्रोन हमला, धुआं उठता दिखा     |  

J-K: बारिश से सड़कें क्षतिग्रस्त, जलभराव के बीच उधमपुर और कुलगाम में स्कूल 30 अगस्त तक बंद

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के उधमपुर और कुलगाम जिलों में भारी बारिश से सड़कें क्षतिग्रस्त होने और जलभराव की स्थिति के कारण शुक्रवार को स्कूल बंद रहे। उधमपुर के शिक्षा निदेशक ने निर्देश दिए है कि स्कूल 30 अगस्त तक बंद रहेंगे।

लोगों ने इस फैसले का समर्थन किया है, क्योंकि कई बच्चे दूरदराज के इलाकों से आते हैं, जहां भूस्खलन और भारी बारिश से सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कुलगाम में, क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी जफर इकबाल ने बताया कि स्कूल एक सितंबर से फिर से खुलने वाले हैं। इस बीच, स्कूल के कर्मचारी अब भी इमारतों की सफाई में लगे हुए हैं, जो जलभराव के कारण बदहाल हो गई थीं।

जम्मू क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से हो रही रिकॉर्ड बारिश से भारी तबाही मची है। बारिश से जुड़े हादसों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है, जिनमें से ज्यादातर मौतें वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन की वजह से हुईं। हालांकि, बुधवार को बारिश कम होने के बाद राहत कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है।