रांची के चर्चित जमीन घोटाला मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज कारोबारी कमलेश कुमार के कई ठिकानों पर छापा मारा.
इस कार्रवाई में ईडी ने एक करोड़ नकद और 100 के करीब गोलियां बरामद की हैं. बता दें कि राजधानी के चेशायर होम रोड और कांके इलाकों में छापेमारी हुई है. इस दौरान जांच एजेंसी ने जमीन कारोबारी के घर से कई दस्तावेज भी खंगाले हैं.