Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

राजस्थान: बोटुलिज्म बीमारी से 500 से ज्यादा पक्षी मरे

राजस्थान के डीडवाना जिले में सांभर झील में बोटुलिज्म बीमारी की वजह से 500 से ज्यादा पक्षियों की मौत हो गई है। बोटुलिज्म एक जीवाणु संक्रमण है जो शरीर के नर्वस सिस्टम पर हमला करता है।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे ये सुनिश्चित करें कि जलाशय में कोई भी मरा या बीमार पक्षी न फेंका जाए। उनके मुताबिक इससे स्वस्थ पक्षी संक्रमित हो सकते हैं। बीमार पक्षियों का पता लगाने और उनके इलाज के लिए पशुपालन, वन और राजस्व विभाग के अधिकारियों की 10 टीमें बनाई गई हैं।

इलाज के बाद पक्षियों को वापस जलाशय में छोड़ा जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, इलाज के बाद अब तक 235 पक्षियों को बचाया जा चुका है। इनमें से 38 को वापस सांभर झील में छोड़ा गया है।