Breaking News

खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |   पीएम मोदी आज IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे     |   भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाएगा US! बिल पास     |  

शाहजहां शेख के करीबियों के ठिकानों पर रेड

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में शाहजहां शेख के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी ने कुल चार ठिकानों पर रेड की है. शाहजहां शेख द्वारा संदेशखाली और उसके आस पास के जमीनों को कब्जाने के मामले में ईडी ने छापेमारी की है. प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में PMLA के तहत मामला दर्ज किया था.

शाहजहां शेख से पूछताछ में ईडी की टीम को लेन देन की जानकारी मिली थी. संदेशखाली में छापेमारी के दौरान ED के साथ बड़ी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स मौजूद हैं. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. बता दें कि 14 मार्च की सुबह-सुबह ईडी की टीम संदेशखाली पहुंच गई और अगल- अलग ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी.