Breaking News

खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |   पीएम मोदी आज IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे     |   भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाएगा US! बिल पास     |  

Nashik: राहुल गांधी ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना, किसानों से किए कई वादे

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। कांग्रेस सांसद के साथ महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले सहित राज्य के कई नेता भी थे। इससे पहले दिन में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में एनसीपी (शरदचंद्र) प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद संजय राउत के साथ महाराष्ट्र के नासिक जिले के चंदवाड में किसान रैली को संबोधित किया। 

इस रैली में उन्होंने कहा कि अगर विपक्षी गुट इंडिया को चुनाव में जीत मिलती है, तो वो किसानों की आवाज बनेंगे।  उनकी रक्षा के लिए नीतियां बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के दरवाजे किसानों के लिए हमेशा खुले रहेंगे। 

कांग्रेस नेता ने किसानों के लिए कर्ज माफी, फसल बीमा योजना, निर्यात आयात नीतियों को बनाने में किसानों के हित का ख्याल रखने और खेती को जीएसटी से बाहर करने का वादा किया।