पंजाब के बठिंडा में रेलवे ट्रैक पर रविवार को करीब एक दर्जन लोहे के सरिये मिले, जिससे बड़ा रेल हादसा टल गया। सरिये दिल्ली-बठिंडा मार्ग पर बंगी नगर के पास मिले। उन्हें मालगाड़ी के लोको पायलट ने देखा। करीब 45 मिनट तक इस रास्ते पर ट्रेनों की आवाजाही रुकी रही। पिछले दो महीनों में उत्तर प्रदेश समेत कई जगहों से ट्रेन को पटरी से उतारने की संदिग्ध कोशिशें की गईं हैं।