Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

बारिश के बीच मनाया गया पुडुचेरी लिबरेशन डे

मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने पुडुचेरी लिबरेशन डे के मौके पर बारिश के बावजूद समुद्र तट के पास गांधी प्रतिमा पर तिरंगा फहराया। इस दौरान पुलिस परेड भी हुई। ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने भाषण भी दिया।

पुडुचेरी लिबरेशन डे हर साल एक नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन करीब 300 साल के औपनिवेशिक नियंत्रण के बाद पुडुचेरी को 1954 को फ्रांसीसी शासन से आजादी मिली। इस दिन को पुडुचेरी में रीजनल पब्लिक हॉलिडे के रूप में मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं की परेड देखी। उसके बाद अलग-अलग पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखी। उत्सव का आनंद लेने के लिए कई लोग मौजूद थे। इस कार्यक्रम में कई मंत्री, विधायक और सरकारी अधिकारी भी शामिल हुए। पुडुचेरी लिबरेशन डे के मौके पर कोडाईकनाल, माहे और यानम में भी इसी तरह के समारोह आयोजित किए गए।