Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

आज सोनीपत के गोहाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली

हरियाणा विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी पारा भी हाई होता जा रहा है. सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को यहां मतदान होंगे. इससे पहले हर पार्टी खूब जोर लगा रही है. इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी भी आज हरियाणा में चुनावी रैली करने वाले हैं. पीएम की रैली में 22 विधानसभाओं से कार्यकर्ता और उम्मीदवार भाग लेंगे.

जिन 22 विधानसभाओं में पीएम मोदी रैली करने वाले हैं. इनमें से 9 विधानसभा रोहतक की, 9 विधानसभा सोनीपत की और 4 विधानसभा पानीपत की शामिल हैं, जहां कार्यकर्ता और उम्मीदवार इस चुनावी रैली में शामिल होंगे. हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर खुद पीएम मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट भी किया है. उन्होंने मंगलवार को एक्स पर लिखा कि वह बुधवार को 12 बजे रैली करेंगे.