Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोवा तट पर नौसेना के अभियानों को देखा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को गोवा तट पर विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर सवार होकर समुद्री अभियान देखा। नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति गोवा में नौसेना वायु स्टेशन आईएनएस हंसा पहुंचीं, जहां नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी और पश्चिमी नौसेना कमान के ‘फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस’ एडमिरल संजय जे सिंह मौजूद थे।

उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति के लिए 150 लोगों की ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ परेड भी आयोजित की गई।’’ इसके बाद राष्ट्रपति स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर सवार हुईं। प्रवक्ता कहा, "ये राष्ट्रपति मुर्मू का समुद्र में भारतीय नौसेना के पोतों का पहला दौरा था।"

राष्ट्रपति ने कई नौसैनिक अभियानों को देखा, जिनमें डेक आधारित लड़ाकू विमानों का उड़ान भरना और उतरना, पनडुब्बी अभियान, 30 से ज्यादा विमानों का ‘फ्लाईपास्ट’ और युद्धपोतों का पारंपरिक ‘स्टीम-पास्ट’ शामिल था। उन्होंने आईएनएस विक्रांत के चालक दल के साथ बातचीत भी की, जिसके बाद उन्होंने बेड़े को संबोधित किया।

इस दौरान मूर्मु ने कहा, "खरीदार से निर्माता तक भारतीय नौसेना के चल रहे परिवर्तन से भारत के आत्मनिर्भर भारत और एक विकसित राष्ट्र के विजन को साकार करने में मदद मिलेगी। मुझे ये जानकर खुशी हुई कि भारतीय नौसेना अग्निपथ योजना को अपनाने और महिलाओं को इसमें शामिल करने के लिए परिवर्तनकारी कदम उठा रही है। मैं नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए नौसेना की तरफ से उठाए कदमों का जिक्र करना चाहूंगी।"