महाराष्ट्र के बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले के आरोपित अक्षय शिंदे की सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। मुठभेड़ में मारे जाने के बाद बदलापुर में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर मिठाइयां बांटीं। पार्टी कार्यकर्ता सीएम एकनाथ शिंदे के शासन की प्रशंसा करते हुए पोस्टर लिए नजर आए। 24 साल के अक्षय शिंदे पर ठाणे जिले के बदलापुर शहर के स्कूल में दो नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप था। बदलापुर के स्कूल में सफाई कर्मचारी शिंदे को स्कूल के शौचालय में दो लड़कियों का यौन शोषण करने के पांच दिन बाद 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.