Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका में 'सुदर्शन सेतु' का उद्घाटन किया

Dwarka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश को सबसे लंबे केबल-आधारित पुल की सौगात दी। गुजरात में ओखा मुख्य भूमि और बेट द्वारका को जोड़ने वाले  "सुदर्शन सेतु' का पीएम मोदी ने रविवार को सुबह-सुबह उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने अक्टूबर 2017 में इस पुल की आधारशिला रखी थी और कहा था कि ये पुराने और नए द्वारका के बीच संपर्क का काम करेगा।

बेट द्वारका ओखा बंदरगाह के पास एक द्वीप है, जो द्वारका शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर है। यहां पर भगवान कृष्ण का प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर है। वर्तमान में, बेट द्वारका में मंदिर में आने वाले श्रद्धालु केवल दिन के दौरान नाव से यात्रा कर सकते हैं, जबकि पुल के निर्माण से उन्हें हर समय यात्रा करने की अनुमति मिल जाएगी।