Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

'ओरुनोदोई 3.0' योजना की शुरूआत, 37 लाख से ज्यादा महिलाओं को होगा फायदा

असम सरकार ने गुरुवार को अपनी खास गरीबी उन्मूलन योजना 'ओरुनोदोई' का तीसरा एडिशन शुरू किया। इसके तहत 37.2 लाख लाभार्थियों को डायरेक्ट कैश ट्रांसफर का फायदा मिलेगा। ओरुनोदोई 3.0' से राज्य भर में जुड़ने वाले लाभार्थियों की संख्या में इजाफा हुई है। इस योजना के दूसरे एडिशन में 24.6 लाख लाभार्थी जुड़ी थीं। इस बार संख्या 12.5 लाख बढ़ी है और ये असम में अब तक की सबसे बड़ी राज्य की तरफ से चलाई जाने वाली पहल बन गई है।

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में हुए एक कार्यक्रम में नए लाभार्थियों को ओरुनोडोई कार्ड बांटने की प्रक्रिया की शुरूआत की। गरीब परिवारों की महिला सदस्यों को सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई इस योजना के तहत हर महीने की 10 तारीख को उनके बैंक खातों में सीधे 1,250 रुपये जमा किए जाएंगे।

ओरुनोदोई 3.0 की लाभार्थियों को चुनते वक्त, जिला प्रशासन इस बात का पूरा ध्यान रखेगा कि पिछले दो एडिशनों के पात्र लाभार्थियों को मनमाने ढंग से हटाया न जाए, जब तक कि वे अब नए दिशानिर्देशों की पुष्टि नहीं करते। असम सरकार ने 'ओरुनोदोई' योजना पहली बार एक दिसंबर, 2020 को शुरू की थी। लिस्ट में ज्यादा लाभार्थियों को जोड़ने के लिए इसके दूसरे एडिशन का ऐलान 14 दिसंबर, 2022 को किया गया था।