Breaking News

खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |   पीएम मोदी आज IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे     |   भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाएगा US! बिल पास     |  

पानी के लिए नोएडा के रेस्टोरेंट पर एक करोड़ का जुर्माना

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पानी को लेकर कुछ रेस्टोरेंट और होटल पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. यह जुर्माना नोएडा प्राधिकरण ने लगाया है. बताया जा रहा है कि ये सभी होटल और रेस्टोरेंट किचन से निकले पानी को बिना शोधित किए हुए सीधा सीवर लाइन और ड्रेन में डाल रहे थे. इसके चलते सिवर लाइन और ड्रेनेज सिस्टम में ब्लॉकेज जैसी समस्याएं होने लगी हैं. नोएडा प्राधिकरण ने सभी होटल और रेस्टोरेंट से जल्द जुर्माने की राशि को जमा कराने के लिए कहा है.