Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

Bihar: लखीसराय में ट्रक-टेंपो की टक्कर, नौ लोगों की मौत

बिहार के लखीसराय जिले में बुधवार सुबह एक ट्रक और टेंपो की टक्कर में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। ये हादसा लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग के किनारे बिहरौरा गांव में हुआ। पुलिस ने बताया कि टक्कर के वक्त टेंपो रॉन्ग साइड से आ रहा रहा था जिसमें लगभग 15 लोग सवार थे।

मृतकों की पहचान वीर पासवान, विकास कुमार, विजय कुमार, दिबाना पासवान, अमित कुमार, मोनू कुमार, किसन कुमार और मनोज गोस्वामी के रूप में हुई हैं। इनमें से ज्यादातर लोग मुंगेर के रहने वाले हैं। लखीसराय के एसपी पंकज कुमार ने कहा कि हादसा लखीसराय-सिकंदरा मेन रोड पर सुबह तीन बजे के आसपास हुआ। 

उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। ट्रक का ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। एसपी के मुताबिक ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है और जांच जारी है।