Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

एनआईए ने हिज्ब-उत-तहरीर मामले में 12 जगहों पर छापेमारी की

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कथित तौर पर आईएस आतंकवादी समूह से जुड़े प्रतिबंधित संगठन हिज्ब-उत-तहरीर से संबंधित मामलों के लिए मंगलवार को चेन्नई, पुदुकोट्टई और कन्याकुमारी समेत कई जिलों में छापेमारी की।

एजेंसी ने कन्याकुमारी जिले में 62 साल के मोहम्मद अली के घर की तलाशी ली। एनआईए ने युवाओं को कट्टरपंथी बनाने की कथित कोशिश से जुडे हिज्ब-उत-तहरीर मामले को चेन्नई पुलिस से अपने हाथ में ले लिया है।