Breaking News

तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मिलकर जॉइंट डिफेंस डील पर साइन किए     |   चरखी दादरी गैंगवार में शामिल आरोपी रोहित उर्फ कातिया को पुलिस ने अरेस्ट किया     |   संसद में हंगामे के बीच अमित शाह से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मुलाकात की     |   बच्चे की मौत पर पटना में बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को फूंक डाला     |   छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे निशिकांत, मांगी मंजूरी     |  

मुख्तार अंसारी की मौत की जांच हो: फखरुल हसन

Mukhtar Ansari's death: समाजवादी पार्टी (एसपी) के प्रवक्ता फखरुल हसन ने शुक्रवार को कहा कि जेल में बंद गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की मौत की जांच होनी चाहिए। फखरुल हसन ने कहा कि सभी विपक्षी दलों ने जांच की मांग की है और जब जेल से किसी को संदिग्ध हालत में अस्पताल ले जाया जाएगा तो सवाल उठेंगे। उन्होंने कहा कि परिवार भी लंबे समय से आरोप लगा रहा है। 

उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी की मौत की जांच होनी चाहिए और जेल में बंद किसी व्यक्ति की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद  मुख्तार अंसारी की गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जेल में मुख्तार अंसारी की तबियत बिगड़ने के बाद उसे बांदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।