Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी     |   JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा     |   नागालैंड के मुख्यमंत्री ने FCRA बिल को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा     |   रांची प्रोटेस्ट: पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज     |   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे     |  

सहारनपुर में अडाणी ग्रुप से जुड़े गोदाम में भीषण आग

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित एक वेयर हाउस में भयानक आग लगी है. करीब 12 घंटे पहले लगी यह आग घी और तेल के कनस्तर फटने की वजह से और भयावह होती जा रही है. आलम यह है कि वेयर हाउस के अंदर घी और तेल के कनस्तर बम की तरह से फट रहे हैं. हालात को देखते हुए सहारनपुर फायर ब्रिगेड ने अपने सभी संसाधनों के इस्तेमाल के साथ ही चार पड़ोसी जिलों से भी दमकल और अन्य संसाधन मंगा लिए हैं.