Breaking News

विपक्ष के भारी हंगामे के चलते संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित     |   नेपाल में सांप्रदायिक तनाव के बीच भारत-नेपाल रेल सेवा अगले आदेश तक बंद     |   भरत तिवारी पर गोली चलाने वाला STF जवान अरेस्ट, एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन     |   CWG 2026: लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, 1 किलो से गोल्ड चूके     |   CWG 2026: सीमा ने 58.65 मीटर थ्रो के साथ भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल     |  

अगरतला में शख्स की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

 त्रिपुरा में अगरतला के सालबागान इलाके में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भारत रत्न क्लब के सचिव दुर्गा प्रसाद देब की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने विकी को उसकी गाड़ी के अंदर तीन गोलियां मारी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पूर्व विधायक डॉ. दिलीप दास ने परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना जताई और कहा, "फोरेंसिक विभाग ने इसे देखा। ये गोली से लगी चोट थी। आगे की पुष्टि फोरेंसिक और पुलिस विभाग पोस्टमार्टम रिपोर्ट से करेगा। मैंने पुलिस से जानकारी ली है और उसे बहुत करीब से गोली मारी गई थी।"