पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "राहुल गांधी देश के शहजादे हैं, उन्हें जो स्क्रिप्ट मिलती है वह उसी पर अपना व्याख्यान देते हैं। यही हाल हमारे बिहार में भी है,
इन्होंने(तेजस्वी यादव) भी 100 लोगों की टीम बनाई है। ये दोनों प्रधानमंत्री से नीचे तो बोलते ही नहीं है, ये खुद को प्रधानमंत्री से ऊपर मानते हैं। तेजस्वी यादव को बिहार के लोगों की भी बात करनी चाहिए, वे सीधे देश और प्रधानमंत्री की बात करते हैं। वहीं राहुल गांधी सीधे अंतर्राष्ट्रीय बात करेंगे। एक देश का तो एक बिहार का मज़ाक बना रहे हैं।"