Breaking News

तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मिलकर जॉइंट डिफेंस डील पर साइन किए     |   चरखी दादरी गैंगवार में शामिल आरोपी रोहित उर्फ कातिया को पुलिस ने अरेस्ट किया     |   संसद में हंगामे के बीच अमित शाह से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मुलाकात की     |   बच्चे की मौत पर पटना में बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को फूंक डाला     |   छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे निशिकांत, मांगी मंजूरी     |  

दुमका से सीता सोरेन का बड़ा दावा, कहा- झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर कमल खिलेगा

Ranchi: जेएमएम की पूर्व विधायक सीता सोरेन, जिन्हें अब दुमका लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी बदलने के बाद पहली बार रांची पहुंचीं। हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

मीडियाकर्मियों से सोरेन ने कहा कि वे बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की आभारी हैं और उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के प्रति आभार व्यक्त करती हूं।

अपने बहनोई और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के दुमका निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर सोरेन ने कहा, "कोई भी चुनाव लड़े, हमारी जीत निश्चित है।" उन्होंने विश्वास जताया कि झारखंड की सभी 14 सीटों पर राज्य में कमल खिलेगा।