Breaking News

सारांश जैन की टेस्ट टीम में एंट्री, श्रीलंका दौरे के लिए BCCI ने किया टीम का ऐलान     |   ईरान के पैसे से ही नुकसान की भरपाई करेंगे: ट्रंप     |   तमिलनाडु सरकार की पड़ोसी राज्यों को निर्माण सामग्री भेजने पर 3 महीने की रोक     |   हमने ईरान की सेना को लगभग पूरी तरह नष्ट कर दिया है: डोनाल्ड ट्रंप     |   CWG 2026: पैरा शॉट पुट में शर्मिला धनखड़ ने गोल्ड तो शिल्पा शायला ने ब्रॉन्ज मेडल जीता     |  

जातीय हिंसा के विरोध में वकीलों का धरना

मणिपुर में इंफाल पश्चिम जिले के उरीपोक में ऑल मणिपुर बार एसोसिएशन के बैनर तले करीब 150 वकीलों ने राज्य में जातीय हिंसा के खिलाफ धरना दिया। 

बार एसोसिएशन के मुताबिक राज्य में जारी हिंसा को लेकर- 'वन नेशन, वन स्टेट, स्टॉप डिवाइड एंड रूल पॉलिसी', थीम के तहत विरोध किया गया।

वकीलों ने मांग की, कि एक साल से ज्यादा वक्त से जातीय हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर में हालात सुधारने और मुद्दे को सुलझाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार कार्रवाई करें।

मणिपुर में पिछले साल तीन मई से बहुसंख्यक मैतेई समुदाय और कुकी के बीच लगातार झड़प और हिंसा होती रही है। दोनों समुदायों के बीच टकराव में अब तक 200 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।