Breaking News

सारांश जैन की टेस्ट टीम में एंट्री, श्रीलंका दौरे के लिए BCCI ने किया टीम का ऐलान     |   ईरान के पैसे से ही नुकसान की भरपाई करेंगे: ट्रंप     |   तमिलनाडु सरकार की पड़ोसी राज्यों को निर्माण सामग्री भेजने पर 3 महीने की रोक     |   हमने ईरान की सेना को लगभग पूरी तरह नष्ट कर दिया है: डोनाल्ड ट्रंप     |   CWG 2026: पैरा शॉट पुट में शर्मिला धनखड़ ने गोल्ड तो शिल्पा शायला ने ब्रॉन्ज मेडल जीता     |  

बांकीपुर में नितिन नवीन का रोड शो, बोले- भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता भी बन सकता है उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर भव्य रोड शो किया और एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में लोगों से मतदान करने की अपील की।नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी बूथ अध्यक्ष से लेकर चुनावी उम्मीदवार तक बन सकता है।

GGVvc

उन्होंने कहा कि नीरज कुमार सिन्हा इसका उदाहरण हैं। उन्होंने बूथ अध्यक्ष के तौर पर अपना राजनीतिक सफर शुरू किया और आज एनडीए के उम्मीदवार हैं। वहीं, उन्होंने परिवारवादी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी पार्टियां कार्यकर्ताओं के बजाय सिर्फ अपने परिवार के लोगों को आगे बढ़ाती हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बांकीपुर की जनता अहंकार की राजनीति नहीं, बल्कि संबंध, सेवा और विकास की राजनीति पर भरोसा करती है। उन्होंने दावा किया कि जनता 30 जुलाई को कमल के निशान पर वोट देकर नीरज कुमार सिन्हा को विजयी बनाएगी और एनडीए को मजबूत करेगी। नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार के नेतृत्व में पटना और बिहार में विकास के कई बड़े काम हुए हैं।

vsvvwv

उन्होंने कारगिल चौक के डबल डेकर पुल, मरीन ड्राइव, आधुनिक सड़कों और अन्य बुनियादी सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन विकास कार्यों से पटना की तस्वीर बदली है। उन्होंने कहा कि मीठापुर, चांदपुर बेला, सिपारा, दशरथा, बिगड़ापुर, चिरैयाटांड़, बोरिंग रोड और किदवईपुरी सहित कई इलाकों में विकास कार्य हुए हैं। सड़कों, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ सामुदायिक भवनों का निर्माण भी कराया गया है।

नितिन नवीन ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता पुराने दौर और 'जंगल राज' को नहीं भूली है। आज महिलाएं सुरक्षित माहौल में रात तक अपने काम और कारोबार के लिए बाहर निकल रही हैं। उन्होंने कहा कि बिहार को फिर से पुराने दौर में नहीं जाने देना है और जनता को विकास व सुशासन के पक्ष में मतदान करना चाहिए।

gvgbsbsfs

महिला सशक्तिकरण का जिक्र करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए कई काम किए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का अपमान करने वालों को जनता लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी। उन्होंने एनडीए के सहयोगी दलों का भी जिक्र किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी सहयोगी दल मिलकर बिहार और देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं।

नितिन नवीन ने बांकीपुर की जनता से अपील की कि 30 जुलाई को कमल के निशान के सामने दो नंबर बटन दबाकर नीरज कुमार सिन्हा को विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि एनडीए की जीत से बांकीपुर में विकास की गति और तेज होगी और क्षेत्र को राज्य की सर्वश्रेष्ठ विधानसभा बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सकेगा।

VSSFbSFbSFv