Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी     |   JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा     |   नागालैंड के मुख्यमंत्री ने FCRA बिल को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा     |   रांची प्रोटेस्ट: पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज     |   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे     |  

शादी के डेढ़ महीने बाद किडनैप हो गई खुशबू

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां डेढ़ महीने पहले एक हिन्दू युवक से सात फेरे लेकर ब्याह रचाने वाली खुशबू बानो को उसके ही घर वालों ने अगवा कर लिया है. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इस संबंध में खुशबू के पति विशाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही अनहोनी की आशंका जताते हुए अपनी पत्नी की जल्द से जल्द तलाश कराने का आग्रह किया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी ससुरालियों की तलाश शुरू कर दी है.

विशाल ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि डेढ़ महीने पहले भदोही की रहने वाली खुशबू ने स्वेच्छा से इस्लाम का त्याग कर सनातन धर्म अपनाया था और हिन्दू रीति रिवाज से उसके साथ शादी रचाई थी. यह शादी अगस्त मुनि आश्रम में पंडित केके शंखधार ने संपन्न कराई थी. बताया कि उसकी पत्नी खुशबू बानो भदोही (संत रविदासनगर) की रहने वाली है. उनकी दोस्ती फेसबुक पर हुई और दोनों में प्यार हो गया. विशाल के मुताबिक खुशबू अक्तूबर महीने में उससे मिलने के लिए बरेली आई और उसके साथ अगस्त मुनि आश्रम जाकर पंडित केके शंखधार के सामने धर्म परिवर्तन कर लिया था.