जम्मू कश्मीर में डोडा जिले में बर्फबारी जारी है। ताजा बर्फबारी के कारण पर्यटकों की भीड़ यहां देखी जा रही है। डोडा में 28 दिसंबर को पहली बड़ी बर्फबारी हुई। इससे यहां के लोगों, खासकर खेती और पर्यटन से जुड़े लोगों को बहुत खुशी हुई।
बर्फबारी से न केवल चिनाब घाटी क्षेत्र में लगभग ढाई महीने का सूखा खत्म हुआ, बल्कि दो साल के गैप के बाद भद्रवाह, भालेसा, डोडा और किश्तवाड़ शहर बर्फ की चादर से ढक गए।