Breaking News

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर नामांकन दाखिल करने के लिए पटना कलेक्ट्रेट पहुंचे     |   पीएम मोदी 17 जुलाई को पंजाब जाएंगे, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, यूपी सरकार को भेजा नोटिस     |   SC ने गुवाहाटी HC के 27 लोगों को विदेशी घोषित करने के फैसले पर रोक लगाई     |   नोएडा DM दफ्तर को बम की धमकी वाला ईमेल, बॉम्ब स्क्वाड और डॉग स्क्वाड ने की जांच     |  

जम्मू कश्मीर: सरहद से बीएसएफ के जवानों ने नए साल की शुभकामनाएं दीं

जम्मू कश्मीर की पाकिस्तान से सटी सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। सर्दियों के मौसम में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सुरक्षाकर्मी चुनौतीपूर्ण हालात के बावजूद जम्मू में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर लगातार चौकसी बरत रहे हैं।

सर्दियों में अक्सर घुसपैठ की कोशिशों और ड्रोन गतिविधियों का खतरा बढ़ जाता है, दुश्मन अपनी योजनाओं को अंजाम देने के लिए कम विजिबिलिटी का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं, जिससे बीएसएफ कर्मियों का काम और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है।