Breaking News

हॉकी इंडिया ने कोच सुधीर गोला को हटाया, भोपाल में चल रहे अंडर-18 कैंप के बीच एक्शन     |   इराक के नए प्रधानमंत्री अली फलीह कादिम अल-जैदी को PM मोदी ने दी बधाई     |   NEET पेपर लीक: NTA दफ्तर पर यूथ कांग्रेस का प्रोटेस्ट     |   सपा नेता आजम खान दोषी करार, अफसर से जूते साफ कराने का दिया था बयान     |   प्रतीक यादव की अस्थियां लेकर आज हरिद्वार पहुंचेगा यादव परिवार, VIP घाट पर होगा विसर्जन     |  

जेपी नड्डा आज रोहतक में जारी करेंगे भाजपा का संकल्प पत्र

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज रोहतक से हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। वे सुबह 11 बजे नए बस स्टैंड के नजदीक भाजपा के प्रदेशस्तरीय मीडिया केंद्र पहुंचेंगे।

पार्टी के सह प्रदेश प्रभारी शमशेर खरक ने बताया कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी मौजूद रहेंगे।

पार्टी की ओर से बुधवार शाम चार बजे संकल्प पत्र जारी करने का फैसला लिया था, जिसे देर रात रद्द कर दिया गया। अब आज सुबह का कार्यक्रम तय किया गया है।