Breaking News

हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल     |   स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल     |   आगरा: शस्त्र लाइसेंस रिन्यूअल-ट्रांसफर पर देना होगा ₹1,000 अतिरिक्त शुल्क     |   US ने वेनेजुएला में जब्त किए प्रतिबंधित दो तेल टैंकरों को कबाड़ में बेचा, भारत के तोड़े जाएंगे टैंकर     |   डोनाल्ड ट्रंप ने साइन किया बच्चों के अलग-अलग वक्त पर टीके लगाने वाला आदेश     |  

इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी भी मार देते हैं बाजी, BJP को सिर्फ 2 बार मिली है जीत

नागौर जिले की जायल विधानसभा सीट एससी सीट है. इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार भी बाजी मार देते हैं. दो बार लगातार यहां से निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है. पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इस सीट से जीत दर्ज की थी. वहीं 2013 के चुनाव में यह सीट भारतीय जनता पार्टी के पास थी. इस बार इस सीट से कौन जीतकर विधानसभा पहुंचेगा यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही तय होगा. फिलहाल इस सीट के लिए भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपनी ताकत लगा रखी है.