Breaking News

तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मिलकर जॉइंट डिफेंस डील पर साइन किए     |   चरखी दादरी गैंगवार में शामिल आरोपी रोहित उर्फ कातिया को पुलिस ने अरेस्ट किया     |   संसद में हंगामे के बीच अमित शाह से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मुलाकात की     |   बच्चे की मौत पर पटना में बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को फूंक डाला     |   छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे निशिकांत, मांगी मंजूरी     |  

बीजेपी के दबाव में निर्दलीय विधायकों ने दिया इस्तीफा: मंत्री रोहित ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को आरोप लगाया कि तीन निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी के दबाव में इस्तीफा दिया है।

तीनों विधायक आशीष शर्मा (हमीरपुर निर्वाचन क्षेत्र), होशियार सिंह (देहरा) और केएल ठाकुर (नालागढ़) शुक्रवार को शिमला पहुंचे और विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर और दूसरे बीजेपी विधायकों के साथ, उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा सचिव यश पॉल शर्मा को सौंप दिया। 

रोहित ठाकुर ने कहा कि, "जिन तीन विधायकों ने अपना इस्तीफा दिया है, वे भारतीय जनता पार्टी के प्रेशर में दिया है। और कही न कही जो जनमत जनता ने इनको दिया था वे अब उनसे खफा हैं।"

उनमें से एक ने कहा कि वे बीजेपी में शामिल होंगे और उसके टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

ठाकुर ने कहा, जनता ने उन्हें पांच साल के लिए चुना था लेकिन ये जनमत पर हमला है।