Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

ओडिशा में श्रद्धा हत्याकांड जैसी घटना, शादीशुदा शख्स ने की गर्लफ्रैंड की हत्या

एक युवती को प्यार करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. उसे ऐसी दर्दनाक मौत दी गई जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे. युवती का कसूर सिर्फ इतना था कि जिस शख्स से वो प्यार करती थी, जिस शख्स के साथ वो अपनी सारी जिंदगी गुजारना चाहती थी वो पहले से ही शादीशुदा था. बावजूद इसके युवक ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया जिसका अंजाम युवती को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा.