Breaking News

‘छात्रों पर पैलेट गन से हमला क्यों, उनको मारना-पीटना बंद हो’, बोले राहुल गांधी     |   दिल्ली: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल छात्रों से मिले राहुल गांधी     |   ‘प्रदर्शनकारी छात्रों पर लगाए केसों को हटाने पर विचार करेगी सरकार’, CJP का बयान     |   ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समझौता नहीं’, सरकार संग मीटिंग के बाद CJP ने कहा     |   दिल्ली: जंतर-मंतर के आसपास कई स्थानों पर फेशियल रिकॉग्निशन कैमरे लगाए गए     |  

हिंदी का हर भारतीय भाषा के साथ अटूट रिश्ता: अमित शाह

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि हिंदी और बाकी भारतीय भाषाओं के बीच कभी प्रतिस्पर्धा नहीं हो सकती क्योंकि राजभाषा हिंदी उनकी मित्र है और वे एक-दूसरे की पूरक हैं। शनिवार को हिंदी दिवस का उत्सव मनाया जा रहा है। वहीं इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

आपको बता दें कि, उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा , ‘‘समस्त देशवासियों को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सभी भारतीय भाषाएं हमारा गौरव भी हैं और विरासत भी, जिन्हें समृद्ध किये बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते। राजहिंदी का हर भारतीय के साथ अटूट रिश्ता है। इस साल हिंदी ने देश की राजके रूप में जनसंवाद व राष्ट्रीय एकता के 75 वर्ष पूरे किए हैं।’’

शाह ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि सभी भारतीय भाषाओं को एक साथ लेकर राजहिंदी विकसित भारत के संकल्प को चरितार्थ करने की दिशा में निरंतर अपना योगदान देती रहेगी।