Breaking News

तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मिलकर जॉइंट डिफेंस डील पर साइन किए     |   चरखी दादरी गैंगवार में शामिल आरोपी रोहित उर्फ कातिया को पुलिस ने अरेस्ट किया     |   संसद में हंगामे के बीच अमित शाह से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मुलाकात की     |   बच्चे की मौत पर पटना में बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को फूंक डाला     |   छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे निशिकांत, मांगी मंजूरी     |  

हरियाणा सीएम सैनी ने किया पहला कैबिनेट विस्तार, आठ मंत्रियों को किया शामिल

Chandigarh: हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार ने मंगलवार को आठ विधायकों को मंत्री बनाकर पहला कैबिनेट विस्तार किया। सैनी और पांच मंत्रियों ने पिछले हफ्ते शपथ ली थी। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

हिसार से बीजेपी विधायक कमल गुप्ता कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले पहले व्यक्ति हैं। गुप्ता ने संस्कृत में शपथ ली। वो पिछली एम. के. खट्टर कैबिनेट में भी मंत्री थे।

इसके बाद बड़खल विधायक सीमा त्रिखा, पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, अंबाला शहर विधायक असीम गोयल, नांगल चौधरी विधायक अभे सिंह यादव, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, बवानी खेड़ा विधायक बिशंबर सिंह बाल्मीकि और सोहना विधायक संजय सिंह ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे।