Breaking News

तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मिलकर जॉइंट डिफेंस डील पर साइन किए     |   चरखी दादरी गैंगवार में शामिल आरोपी रोहित उर्फ कातिया को पुलिस ने अरेस्ट किया     |   संसद में हंगामे के बीच अमित शाह से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मुलाकात की     |   बच्चे की मौत पर पटना में बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को फूंक डाला     |   छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे निशिकांत, मांगी मंजूरी     |  

गुजरात में BJP विधायक केतन इनामदार का इस्तीफा

लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. वडोदरा जिले के सावली सीट से बीजेपी विधायक केतन इनामदार ने बतौर विधायक अपना इस्तीफ़ा दे दिया है. सूत्रों की माने तो केतन भाजपा से नाराज़ हैं. कहा जा रहा है कि कोंग्रेस से भाजपा में आने वाले नेताओं को मिल रही ज़िम्मेदारी और पद से नाराज़ चल रहे थे. पुराने भाजपा के कार्यकर्ताओं को अनदेखा करने की बात भी सामने आ रही हे. केतन इनामदार ने देर रात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को ईमेल भेजकर अपना इस्तीफा दे दिया है. केतन इनामदार ने अपने पत्र में कहा है कि, ”मैं अपनी अंतरआत्मा की आवाज का सम्मान करते हुए विधायक पद से इस्तीफा देता हूं.