Breaking News

दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |   आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी बीजेपी, राहुल के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी     |   लगातार बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रोकी गई     |   यूपी भाजपा आज प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर बूथ सम्मेलन आयोजित करेगी     |   सिक्किम लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 20 हुआ, 5 फंसे लोगों को बचाने की कोशिश जारी     |  

फेस्टिव सीजन शुरू होते ही गोवा टूरिस्टों के स्वागत के लिए तैयार

दिवाली और क्रिसमस बस कुछ दिन दूर हैं ऐसे में टूरिज्म सिटी गोवा में भी फेस्टिव टूरिज्म सीजन शुरू हो गया है। गोवा के बीच सैलानियों से गुलजार दिखने लगे हैं। शाम के वक्त बीच पर बिरंगी रोशनी से सराबोर हट टूरिस्टों के स्वागत के लिए तैयार हैं।

इन हट पर टूरिस्ट स्वादिष्ठ खानों का लुत्फ तो उठाते ही हैं, साथ ही वो उनके लिए आराम करने की भी सबसे अच्छी जगह होती है। इस महीने सैलानियों को लेकर पहली चार्टर्ड फ्लाइट गोवा पहुंची जिससे हर ओर पर्यटक नजर आ रहे हैं।

दक्षिण-पश्चिम मानसून आने के साथ ही यहां पर दिवाली और क्रिसमस की तैयारी भी शुरू हो जाती है। टूरिज्म सेक्टर से जुड़े लोगों को इस बार अच्छा बिजनेस होने की उम्मीद है।