Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी     |   JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा     |   नागालैंड के मुख्यमंत्री ने FCRA बिल को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा     |   रांची प्रोटेस्ट: पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज     |   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे     |  

पूर्व मेयर रामेश्वर दाधीच ने निर्दलीय के रूप में नामांकन वापस लिया, बीजेपी में शामिल हुए

जोधपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी सहयोगी और जोधपुर के पूर्व मेयर रामेश्वर दाधीच ने राज्य में होने वाले चुनाव के लिए सूरसागर निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना पर्चा भरा था। जिसको अब उन्होंने वापस ले लिया और गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गए।

जयपुर में पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने बीजेपी के राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के खिलाफ झोटवाड़ा से अपना पर्चा भरा था। जिसको उन्होंने पार्टी हाईकमान से बातचीत के बाद वापस ले लिया। रामेश्वर दाधीच ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम से प्रभावित होकर उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है। 

200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।